फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat chunav

गोहाना खंड में सर्वसम्मति से चुने गए 275 पंच

Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गोहाना खंड के पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति के भरे गए नामांकनों की जांच और छंटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों को चुनाव चिन्ह दिए जा चुके हैं। गोहाना खंड के 408 पंचों में से 275 को सर्वसम्मति से चुना गया है। पंच के दो वार्ड किसी का नामांकन दाखिल नहीं होने से खाली रह गए हैं। अब केवल 131 पंचों के चुनाव होने हैं। इसके  अलावा 35 सरपंचों के चुनाव भी साथ ही होने हैं।  
विज्ञापन

 गोहाना खंड में दूसरे  चरण में 17 जनवरी को चुनाव होने जा रहा है। इस खंड में 35 पंचायत शामिल  हैं। इन पंचायतों के लिए हर प्लान में 408 पंच चुने जाते हैं। दूसरे चरण के  चुनाव के लिए गोहाना खंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होकर वीरवार को चुनाव  चिन्ह भी बांट दिए गए। गोहाना खंड के अधिकारियों को अब की बार चुनाव चिन्ह  देने में कोई अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। क्योंकि अब की बार इस खंड  में 408 पंचों में से 275 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। 408 पंचों के लिए  636 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जिनमें से 69 उम्मीदवारों ने अपने  नामांकन वापिस लिए और 8 नामांकन रद्ध हो गए थे। इसके अलावा दो वार्ड सरगथल व  तिहाड़ मलिक किसी के नामांकन न होने के कारण खाली रह गए। अब 275 पर  सर्वसम्मति हो गई है तो 131 वार्ड पर चुनाव होने हैं। जिन पर 276 उम्मीदवार  चुनाव लड़ रहे हैं। गोहाना खंड में  किसी सरपंच को सर्वसम्मति से नहीं  चुना गया है। अब गोहाना खंड में पहले चरण में 131 पंचों व 35 सरपंचों के  चुनाव लड़े जाएगें। इसके अलावा 91 उम्मीदवार ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ रहे  हैं। ब्लॉक समिति के लिए 105 ने आवेदन किए थे, जिनमें से 14 ने वापिस ले  लिए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पंचायत अधिकारी
गोहाना खंड के पंचायत अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि इस खंड में 408 पंचों के चुनाव होने थे। अब  275 को सर्वसम्मति से चुना गया है और दो वार्ड खाली रह गए हैं। इसीलिए अब 131 पंचों के चुनाव होने हैं। इसके अलावा 35 सरपंचों व ब्लॉक समिति के भी चुनाव साथ में होंगे। विभाग ने इसकी तैयारी कर दी है। चुनाव के दौरान कोई  भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथूरा ब्लॉक में 184 पंचों पर बनी सर्वसम्मति
वहीं दूसरी और कथूरा खंड ब्लॉक के 184 पंचों पर सर्वसम्मति बनी है। कथूरा ब्लॉक  में 245 पंचों के चुनाव होने थे। जिनके लिए 321 नामांकन भरे गए थे। इनमें  से 184 पंचों पर सर्वसम्मति हो गई है। इसके अलावा एक फार्म रद्द हो गया और छह वार्ड खाली रह गए। इनमें से 211 नामांकन उम्मीदवारों ने वापिस ले लिए, जिनमें सर्वसम्मति से चुने जाने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं। अब कथूरा खंड में 54 पंचों के पद पर पर चुनाव होने हैं। वहीं इस खंड में 20 पंचायत है। सरपंच पद के लिए 132 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जिनमें से  30 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए और तीन नामांकन रद्द हो गए  थे। कोई भी सरपंच सर्वसम्मत्ति से नहीं चुना गया। इसीलिए सभी पर चुनाव होने  हैं। जिन पर 99 उम्मीदवार अपनी ताल ठोंकने पर लगे हैं। इस खंड से 45 उम्मीदवार ब्लॉक समिति के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए 50 ने नामांकन भरे थे, जिनमें से 5 लोगों ने नामांकन वापस ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed