फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   oxygen supply half, protest in hospital

जिले की ऑक्सीजन सप्लाई आधी करने से बढ़ी परेशानी, एक अस्पताल में गैस की किल्लत होने पर हंगामा, सिलिंडर तुरंत मंगवाए

Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
oxygen supply half, protest in hospital
सोनीपत। कोरोना के कहर बरपाने से जिले में ऑक्सीजन की खपत पांच गुणा बढ़ गई है और यहां अभी तक गैस की पूर्ति हो रही थी। लेकिन गैस की सप्लाई अचानक आधी किए जाने से ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। जहां पहले 9 टन गैस की सप्लाई मिल रही थी, वह केवल 4.5 टन की गई। इससे अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर भी कम पहुंचे और उसका असर सोमवार की देर शाम से दिखाई देने लगा। जब कमासपुर के पास एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से हंगामा हो गया। वहां हालात खराब होते देखकर पुलिस पहुंची और बहालगढ़ व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से सिलिंडर मंगवाकर लगवाए गए, जिसके बाद हंगामा बंद हुआ। अगर वहां ऑक्सीजन खत्म हो जाती तो काफी मरीजों की जिंदगी जा सकती थी।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों में कोरोना की दूसरी लहर से पहले तक करीब 300 ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई हो रही थी। लेकिन कोरोना के कहर बरपाने के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई पांच गुणा तक बढ़कर 1500 सिलिंडर पहुंच गई। उसके बावजूद जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने वाली दिव्या गैस कंपनी लगातार गैस की पूर्ति कर रही थी। जिसने पानीपत से गैस का अपना कोटा भी बढ़वाकर 9 टन तक करा लिया था। दिव्या गैस कंपनी के एमडी राजबीर दहिया ने बताया कि उनके पास सोमवार को अचानक सूचना दी गई कि उनका कोटा 9 टन से काटकर केवल 4.5 टन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की काफी जरूरत है, क्योंकि यहां सोनीपत के अलावा दिल्ली व आसपास के प्रदेशों के मरीज भी आकर भर्ती हुए हैं। उसके बावजूद गैस का कोटा काटकर केवल 4.5 टन की सप्लाई की गई और इस तरह से जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई आधी रह गई। जिससे अस्पतालों तक पूरी गैस नहीं पहुंच सकी। उसका असर सोमवार शाम को कमासपुर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाई दिया। जहां देर शाम ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां स्थिति बिगड़ती देखकर मुरथल थाना पुलिस पहुंची और ऑक्सीजन सिलिंडरों को बहालगढ़ व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से मंगवाया गया। उसके बाद अस्पताल में हंगामा बंद हुआ। हालांकि ऑक्सीजन की किल्लत के मामले में अधिकारी बचते हुए दिख रहे है।
विज्ञापन

--
जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई आधी होने से हालात होंगे खराब : एमडी
दिव्या गैस के एमडी राजबीर दहिया ने दावा किया है कि जिस तरह से जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई हो रही थी, उससे काफी हद तक स्थिति सामान्य थी। लेकिन अब ऑक्सीजन का कोटा आधा होने से सप्लाई भी आधी हो जाएगी। उससे जिले में हालात खराब हो सकते है और उसके लिए पूरी तरह से गैस का कोटा काटने वाले अफसर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अस्पताल में दो लोगों की मौत की सूचना, प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने देर रात तक नहीं की पुष्टि
अस्पताल में दो लोगों की मौत की बात भी कही जा रही है। हालांकि प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पिछले 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था और ऑक्सीजन की कमी के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed