फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   oxygen plant will be start in two days, professor

अस्पताल में सामान आने के बावजूद ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाया, अब प्रोफेसर ने कदम बढ़ाया, 45 सिलिंडर प्रतिदिन भर सकेंगे

Tue, 27 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant will be start in two days, professor
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए काम करते प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना के शुरुआत में पिछले साल ऑक्सीजन का प्लांट लगाने के लिए अस्पताल में करोड़ों रुपये का सामान मंगवाया जरूर गया, लेकिन प्लांट अभी तक नहीं बनवाया गया। अब ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए नि:स्वार्थ कोरोना से बचाव के लिए मशीनें बनाने वाले प्रोफेसर ने प्लांट लगवाने का बीड़ा उठाया है। प्रोफेसर अपनी जेब से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान खरीदकर लाए और सीएमओ के सहयोग से प्लांट लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। दो दिन में प्लांट को शुरू करने की तैयारी है और वहां हवा से प्रतिदिन ऑक्सीजन के 45 सिलिंडर भरे जाएंगे। जिसको अस्पताल में इस्तेमाल किया जा सकता है और उससे जिले में ऑक्सीजन की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पिछले साल जब बढ़ना शुरू हुआ तो मरीजों को ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत थी। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए करोड़ों रुपये के उपकरण मंगवाए गए थे। लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्लांट लगाने पर ध्यान नहीं दिया और पिछले एक साल से उपकरण अस्पताल में रखे हुए थे। जिनको पिछले एक साल से लगातार नि:स्वार्थ कोरोना से बचाव व जरूरत की मशीनें बना रहे गेटवे इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह ने अस्पताल में रखे हुए देखा। इसके बाद जोगेंद्र सिंह ने प्लांट को लगाने का बीड़ा उठाया और कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई। जिसपर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अभी काफी सामान की जरूरत है। इस तरह अचानक स्वास्थ्य विभाग से सामान नहीं मिलने के कारण प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह ने अपनी जेब से करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करके सामान खरीद लिया और वह सीएमओ डा. जेएस पूनिया व डा. आदर्श शर्मा के सहयोग से खुद ही प्लांट लगाने में जुट गए। वह अस्पताल में लगातार काम कर रहे है, जिससे प्लांट को अगले दो दिन में शुरू किया जा सके। प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यह 200 लीटर एलपीएम का प्लांट है, यह हवा से ऑक्सीजन अलग करके सिलिंडर में भरी जाएगी। इससे एक दिन में करीब 45 सिलिंडर भरे जा सकेंगे और इस तरह अगले दो दिन में प्लांट शुरू हो जाता है तो ऑक्सीजन की काफी हद तक परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिन में प्लांट लग जाएगा। जिससे अस्पताल में करीब 45 सिलिंडर प्रतिदिन भरे जा सकते हैं और इस तरह काफी हद तक ऑक्सीजन की समस्या दूर हो जाएगी। कोरोना काल में यह काफी राहत देने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed