फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oxygen plant expected to start soon in civil hospital

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होने की उम्मीद

Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant expected to start soon in civil hospital
गोहाना। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता है। इसके लिए शहर के नागरिक अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है। चिकित्सा अधिकारियों का दावा है कि ऑक्सीजन की पाइपलाइन आपातकाल विभाग, प्रसूति विभाग, ऑपरेशन कक्ष से लेकर अस्पताल के सभी 50 बेड तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद मरीजों को जरूरत होने पर अस्पताल में ही ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हें दूरदराज क्षेत्र में स्थित अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व पीजीआई में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी परेशानी ऑक्सीजन आपूर्ति की हुई थी। ऑक्सीजन मुहैया कराने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। शुरुआत में मरीजों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जिससे उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी थी। हालांकि बाद में नागरिक अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था करके मरीजों का इलाज किया था। भविष्य में मरीजों को ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा दिलाने के लिए विभाग ने अस्पताल परिसर में ही 100 एलपीएम (लिक्विड प्रति मिनट) क्षमता का नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। इसके बाद अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन भी भेज दी थी। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाने के साथ ही अस्पताल में एक कमरा भी तैयार किया गया है। बाद में इसके स्थापित करने का कार्य रुका हुआ था। अब अस्पताल परिसर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य उच्च स्तर पर करवाया जा रहा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि ऑक्सीजन आपूर्ति आपातकाल विभाग, प्रसूति विभाग, ऑपरेशन कक्ष से लेकर सभी 50 बेड तक पहुंचाई जाए, ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार मरीजों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed