{"_id":"60f328ca8ebc3e6d672695fb","slug":"oxygen-bag-will-stablish-in-villege-on-5-acre-plot-sonipat-news-rtk618117011","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठरू-उल्देपुर गांव में 5 एकड़ भूमि में लगाया जाएगा ऑक्सीजन बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठरू-उल्देपुर गांव में 5 एकड़ भूमि में लगाया जाएगा ऑक्सीजन बाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पर्यावरण बचाने के लिए पूरी मुहिम चला रहे ट्री मैन के नाम से विख्यात देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में रविवार को ठरू-उल्देपुर गांव में पांच एकड़ भूमि में ऑक्सीजन बाग लगाया जाएगा। शनिवार को बाग लगाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। जनता नर्सरी से पौधे ठरू उल्देपुर पहुंचाने के साथ पांच एकड़ भूमि में पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने का काम भी किया गया।
देवेंद्र सूरा पर्यावरण संरक्षण के लिए सोनीपत के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन बाग लगाने की तैयारियों में जुट गए है। इसके लिए उन्होंने गोहाना रोड पर स्थित जनता नर्सरी में करीब 50 हजार पौधे तैयार कर लिए हैं। जिसमें नीम, पीपल, बरगद सहित अधिकतर पौधे ऐसे हैं जिनकी आयु अधिक होती है और यह आक्सीजन भी अधिक छोड़ते हैं। देवेंद्र सूरा ने सोनीपत जिले में करीब 10 ऑक्सीजन बाग भठगांव, जुआं, सेक्टर-23 सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए है। वहीं अब ठरू- उल्देपुर गांव में ऑक्सीजन बाग स्थापित किया जाएगा।
देवेंद्र अन्य जिलों में भी तैयार कर रहे ऑक्सीजन बाग
मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। ऐसे में ट्री मैन देवेंद्र सूरा ने भी प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन बाग स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत जींद, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, भिवानी और हिसार में ऑक्सीजन बाग लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगस्त के अंत तक सभी स्थानों पर ऑक्सीजन बाग लगा दिए जाएंगे। ऑक्सीजन बाग के तहत दो हजार से लेकर पांच हजार पौधे रोपे जाते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
ठरू-उल्देपुर गांव में रविवार को पांच एकड़ भूमि में ऑक्सीजन बाग लगाया जाएगा। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। युवाओं का आह्वान किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पौधरोपण करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक जन आंदोलन में बदला जा सके।
देवेंद्र सूरा, ट्री मैन, सोनीपत।