{"_id":"64a1cc0242db9c49590f5e04","slug":"overbridge-closed-for-a-month-not-opened-even-after-109-days-sonipat-news-c-197-1-snp1004-2262-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक माह के लिए बंद किया ओवरब्रिज का रास्ता 109 दिन बाद भी नहीं खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक माह के लिए बंद किया ओवरब्रिज का रास्ता 109 दिन बाद भी नहीं खोला
Mon, 03 Jul 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33- रोहतक रोड स्थित ओवरब्रिज का एक मार्ग बंद होने से दूसरे मार्ग से गुजरते वाहन चालक का फा
सोनीपत। रेलवे ने रोहतक रोड स्थित ओवरब्रिज (आरओबी) को करीब 109 दिन पहले मरम्मत के नाम पर एक माह के लिए वनवे किया था, लेकिन उसे आज तक नहीं खोला। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता राजीव जैन ने ओवरब्रिज के मार्ग को खुलवाने की मांग की है।
उन्होंने रेलवे अधिकारियों को चेताया कि अगर जल्द ओवरब्रिज का रास्ता नहीं खोला गया तो वह लोगों के साथ रेलवे परिसर में प्रदर्शन करेंगे। जैन ने बताया कि रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ 15 मार्च को एक माह के लिए मरम्मत की बात कहकर ओवरब्रिज का एक रास्ता बंद कर दिया था।जब मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है तो मार्ग को वाहन चालकों के लिए खोल देना चाहिए, लेकिन रेलवे अधिकारी दिल्ली से अधिकारियों के निरीक्षण की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले भी रेलवे अधिकारियों से मार्ग को खोलने की मांग की थी, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं की गई है।
राजीव जैन ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 20 जून को सोनीपत दौरे के दौरान मार्ग को बिना अधिकारियों के निरीक्षण के खोल दिया गया था। जिसे एक सप्ताह बाद फिर से बंद कर दिया गया। दोबारा ओवरब्रिज का मार्ग बंद करने से लोगों में रोष है। ओवरब्रिज के दूसरे मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
जल्द रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे
रेलवे ओवरब्रिज के मार्ग को खोलने की मांग को जल्द रेलवे के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर से मांग की कि जब तक अधिकारी ओवरब्रिज का निरीक्षण नहीं करते, तब तक हलके वाहनों के लिए मार्ग को खोल दिया जाए, ताकि जाम की परेशानी से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि मार्ग पर गार्डर लगाकर भारी वाहनों के आवागमन को रोका जा सकता है।
अगर उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते हैं तो जल्द लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर गार्डर लगवाया जाएगा। इसके बाद मार्ग को हलके वाहनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। -नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे।