{"_id":"6a5fd55081081347b408239b","slug":"over-25000-liters-of-seized-liquor-disposed-of-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157344-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 25 हजार लीटर से अधिक जब्त शराब का कराया गया निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 25 हजार लीटर से अधिक जब्त शराब का कराया गया निष्पादन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त 25,658 लीटर शराब का मंगलवार को वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निष्पादन कराया। एचएसआईआईडीसी बड़ी स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) में 58 मुकदमों में जब्त शराब को मानक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला की मौजूदगी में हुई।
निष्पादन के दौरान शहर सोनीपत, सदर सोनीपत, कुंडली, एचएसआईआईडीसी बड़ी, सेक्टर-27, राई, बहालगढ़, मुरथल और बरोदा थाना क्षेत्रों में जब्त 25,658 लीटर शराब के अलावा 46 बीयर बोतलें, 76 पेटी बीयर कैन और 23 खुली बीयर कैनों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया पुलिस महानिदेशक, हरियाणा की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और सक्षम न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप पारदर्शिता तथा पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई।
कार्रवाई के बाद खाली कांच और प्लास्टिक की बोतलों को पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।