फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Outrage over sewer water filling the streets

Sonipat News: सीवर का पानी गलियों में भरने से आक्रोश

Sun, 02 Jun 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Outrage over sewer water filling the streets
फोटो 03- मोहन नगर में सीवरेज की अव्यवस्था को लेकर रोष जताते कॉलोनी वासी। संवाद
सोनीपत। मोहन नगर में सीवर की अव्यवस्था को लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने रविवार को रोष जताया। उन्होंने सड़कों के निर्माण और सीवर व्यवस्था के कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

महाबीर शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक पावडिया, राजेश आंतिल, दीपू, मीना व राजवंती आदि ने कहा कि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का जनहित के मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है। मोहन नगर में आगे दौड़ पीछे छोड़ वाली कहावत सिद्ध हो रही है। अधिकारियों ने सीवर की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया, बल्कि गलियों की सड़कों को पहले ही पक्का करवा दिया गया। ऐसे में सीवर का दूषित पानी गलियों में भर रहा है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महाबीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मोहन नगर के लोग करीब एक माह से सीवर संबंधी समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा क्षेत्र में कभी बिजली तो कभी सीवर समस्या लाेगों के सामने परेशानी खड़ी कर रही है। आरोप है कि अधिकारी समस्या से अवगत होने पर भी समाधान नहीं करवा रहे हैं। अगर जल्द लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

मोहन नगर में सीवर की अव्यवस्था संबंधी कोई जानकारी संज्ञान में नहीं है। अगर काॅलोनी में समस्या है तो जल्द कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी जाएगी। लोगों की अन्य समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।-देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed