फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Out of 141 complaints, 20 were resolved on the spot.

Sonipat News: 141 शिकायतों में 20 का मौके पर किया समाधान

Fri, 05 Jul 2024 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jul 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Out of 141 complaints, 20 were resolved on the spot.
फोटो 13- सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों सुनते उपायुक्त
सोनीपत। नागरिकों की समस्याओं के समाधान में जिला व खंड स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने से उनमें विश्वास बढ़ा है, यही कारण है कि शिविर में शिकायतों की संख्या भी बढ़ी है। शुक्रवार को लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में 141 शिकायतें पहुंची। जिनमें से 20 का मौके पर ही समाधान किया गया। लंबित रही 121 शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी भी मौजूद रही। उन्होंने शिविर में पहुंची परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, स्वामित्व रजिस्ट्री सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समाधान किया। जो शिकायतें लंबित रही, उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed