फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our wrestlers showed strength, six out of nine medal winners were Haryanvi

Sonipat News: म्हारे पहलवानों ने दिखाया दम, नौ में छह पदक विजेता हरियाणवी

Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Our wrestlers showed strength, six out of nine medal winners were Haryanvi
फोटो 06- सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग छिक्कारा, पहलवान सुजीत व अन्य अल्बानिया में आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के पहलवान छाए रहे। प्रतियोगिता में भारतीय दल ने नौ पदक जीते हैं, जिनमें एक मात्र स्वर्ण सहित छह पदक हरियाणा के पहलवानों ने दिलाए हैं। सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग छिक्कारा ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया है।
विश्व कुश्ती प्रतियोगिता अल्बानिया की राजधानी तिराना में 21 से 28 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसके फ्रीस्टाइल वर्ग में विजेता चार पहलवानों में से तीन व महिला वर्ग के विजेता चार में से तीन पहलवान हरियाणा प्रदेश से हैं। प्रतियोगिता के फ्रीस्टाइल वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चिराग ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में जापान के गौकोटो ओजावा को 6-1 अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में चिराग ने इयुनुस इवबातीरोव को 12-2 के अंक से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग ने कजाकिस्तान एलन ओरलबेक को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के पहलवान अब्दिमलिक काराचोव को 4-3 से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

चिराग पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद दूसरे भारतीय पुरुष पहलवान है जिन्होंने अंडर-23 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद चिराग को प्रशिक्षक संजीत, नेवी के प्रशिक्षक कुलदीप सिंह, साई के प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, रेलवे के प्रशिक्षक राजबीर छिक्कारा, प्रशिक्षक सुरेंद्र, वायु सेना प्रशिक्षक डालमिया, वीरेंद्र छिक्कारा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अलावा फ्रीस्टाइल वर्ग में झज्जर के सुजीत पहलवान ने ताजिकिस्तान के पहलवान मुस्तफो अखमेदोव को 13-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। पहलवान सुजीत सोनीपत के गांव रायपुर स्थित अखाड़ा में अभ्यास करते हैं। 97 किलो भार वर्ग में हिसार के विक्की ने यूक्रेन के पहलवान इवान प्राइमाचेंको को हराकर कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत 82 अंक लेकर टीम तालिका में ईरान (158), जापान (102) और अजरबैजान (100) से बाद चौथे स्थान पर रहा।


महिला वर्ग में भी बेहतर प्रदर्शन
महिला वर्ग में सोनीपत के विकास नगर निवासी शिक्षा ने जापान की रिन टेरामोटो को 6-3 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता था। वहीं पानीपत की पहलवान नेहा शर्मा ने 57 किलो भार वर्ग में चीन की मिंग्यू झांग को हराकर कांस्य पदक जीता। झज्जर की पहलवान अंजलि ने 59 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में यूक्रेन की पहलवान सोलोमिया विन्यक के साथ मुकाबले में 7-4 अंक से हार का सामना करना पड़ा था।

यह हैं पदक विजेता पहलवान -
फ्रीस्टाइल - चिराग (स्वर्ण, 57 किलो, सोनीपत), अभिषेक (कांस्य, 61, उत्तर प्रदेश), सुजीत(कांस्य, 70, झज्जर), विक्की (कांस्य, 97 किलो, हिसार)।
महिला वर्ग - नेहा (कांस्य, 57 किलो, पानीपत), अंजलि (रजत, 59, झज्जर), शिक्षा (कांस्य, 65, सोनीपत), मोनिका (कांस्य, 68, राजस्थान)।
ग्रीको रोमन- विश्वजीत ( कांस्य,55 किलो, महाराष्ट्र)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed