फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Our skilled: The darling of the district is winning medals by hitting shots

हमारे हुनरमंद : जिले की लाडली शाॅट्स लगा जीत रही पदक

Sat, 29 Jun 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Our skilled: The darling of the district is winning medals by hitting shots
सुनैना
सोनीपत। बैडमिंटन में अपने शाॅट्स के दम पर प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को हार का स्वाद चखाने वाली सुनैना प्रतिदिन करीब चार से पांच घंटे कड़ा अभ्यास करती है। शास्त्री नगर निवासी सुनैना महज 12 वर्ष की आयु से ही बैडमिंटन के गुर सीख रही है। सुनैना का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन


शटलर सुनैना ने बताया कि वह ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में करीब चार वर्ष से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रही हैं। पहले वह अपनी मां के साथ कभी कभार अकादमी में खेल देखने जाती थी। अब सुनैना पदक जीतकर जिले व परिवार का नाम रोशन कर रही है। उनकी पसंदीदा शटलर दो बार की ओलंपिक महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक व कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु है। सुनैना ने बताया कि अगर किसी प्रतियोगिता में अच्छा नहीं कर पाती व मनोबल नीचे गिर जाता है तो वह अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से प्रेरणा लेकर अपने आप को दोबारा ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन




यह हैं उपलब्धियां

सुनैना ने वर्ष 2023 में राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक व डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी। सुनैना अब अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। वह अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed