फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Organizations will take out processions on the day of the nationwide strike

Sonipat News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दिन जुलूस निकालेंगे संगठन

Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Organizations will take out processions on the day of the nationwide strike
फोटो 03: सोनीपत के पंचायत भवन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक करते वि​भिन्न संगठनों के पद
सोनीपत। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशनों की बैठक शनिवार को पंचायत भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को नगर निगम पार्क में सुबह 10 बजे इकट्ठा होने के बाद शहर में जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि सरकार देश और विदेश के पूंजीपतियों के हित में चार लेबर कोड लागू करने जा रही है। पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं। बेरोजगार दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि अस्थायी ठेका आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों को विदेशी पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है। सरकार आशा, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी बनाना तो दूर उनको न्यूनतम वेतन भी देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किसानों की लंबे समय से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग भी पूरी नहीं कर रही है। बैठक में शीलकराम मलिक, प्रताप सिंह, सेवानंद, बलवान सिंह, जयवीर राठी, ऋतुराज, देवेंद्र मलिक, शिवकुमार, जोगिंद्र सिंह, मेहर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed