फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Order to provide water to passengers in buses, passengers forced to buy and drink it

Sonipat News: यात्रियों को बसों में पानी देने आदेश हवा, खरीदकर पीने को मजबूर यात्री

Sat, 22 Jun 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Order to provide water to passengers in buses, passengers forced to buy and drink it
फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद
तुषार शर्मा
विज्ञापन


बहादुगढ़। भीषण गर्मी में यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश अब तक धरातल पर नहीं नजर आ रहे। मुख्यालय की ओर से महाप्रबंधकों को 19 जून को आदेश जारी किए गए थे। बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर शुक्रवार को बसों में यात्रियों को पानी मिल रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल की। इसमें पता चला कि यात्रियों को किसी तरह पानी की कोई सुविधा रोडवेज विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही। यात्री खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। ऐसे में यह आदेश पूरी तरह हवा-हवाई नजर आए। उधर, अधिकारियों का दावा है कि बहादुरगढ़ से अन्य रूटों पर जाने वाली 20 बसों में कैंपर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अन्य में अगले दो दिनों में सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
हरियाणा रोडवेज निदेशालय की तरफ से गर्मी को देखते हुए जिला महाप्रबंधकों को बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी इन आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं हुआ है। यात्रियों को पानी पीने के लिए बस अड्डे से बोतल खरीदनी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शुक्रवार को जब इन आदेशों की पड़ताल की गई तो हरियाणा रोडवेज विभाग के दावे तार-तार नजर आए। बहादुरगढ़ बस स्टैंड में दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लुधियाना से आई बसों में पानी की कोई सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन




यह बोले यात्री

मैं दिल्ली से बहादुरगढ़ आया था। यहां से मुझे चंडीगढ़ जाना था। न तो दिल्ली से आई हरियाणा रोडवेज की बस में पानी की सुविधा मिली और न ही चंडीगढ़ जाने वाली बस में। ऐसे में मुझे खरीदकर पानी पीना पड़ा। जब विभाग या सरकार की ओर से आमजन के लिए कोई सुविधा देने के आदेश दिए जाते हैं तो उसे धरातल पर लागू भी किया जाना चाहिए। तभी आमजन को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टोनी, यात्री



मैं दिल्ली से लोहारू जा रहा था। बस में पानी की व्यवस्था नहीं मिली। बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर बस पहुंची तो यहां अपने पैसों से पानी लेकर पीना पड़ा।

-बिट्टू, यात्री



मैं दिल्ली से बच्चों के साथ राजस्थान के चुरू जा रही थी। बच्चों को प्यास लगी तो पानी की बोतल खरीदकर उनकी प्यास बुझानी पड़ी। हरियाणा रोडवेज विभाग ने दावे तो कर दिए, मगर बसों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

-रहीशा



वर्जन

विभाग के आदेश के बाद कुछ गाड़ियों में पानी के कैंपर रखवा दिए गए हैं। पानी के कैंपर वाले विक्रेताओं से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सभी गाड़ियों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।


-सतीश लुहाच, एसएस बहादुरगढ़ डिपो।




------------------

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

फोटो 81...रोडवेज बस अड्डे पर पानी बेचता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed