फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Order to have three agendas in the House meeting, mayor and councilors protested

Sonipat News: सदन की बैठक में तीन एजेंडे रखने का आदेश, मेयर और पार्षदों ने किया विरोध

Mon, 24 Jun 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Order to have three agendas in the House meeting, mayor and councilors protested
सोनीपत। करीब आठ माह बाद मंगलवार को होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक को स्थगित कर दिया है। इस बैठक के लिए नई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन निगमायुक्त के नए फैसले के चलते नया विवाद खड़ा हो गया है। निगमायुक्त ने तय किया है कि एक वार्ड से केवल तीन ही एजेंडे हाउस बैठक में रखे जा सकेंगे। इस पर मेयर व पार्षदों ने एतराज जताते हुए फैसले का विरोध किया। प्रदेश के दूसरे नगर निगमों की तर्ज पर ही हाउस बैठक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को डीआरडीए हॉल में बैठक होनी थी। इसमें जो प्रस्ताव पर चर्चा करके मंजूर किए जाने थे, उसको लेकर निगम की तरफ से एजेंडे मांगे गए थे। पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए निगम कार्यालय में एजेंडे जमा करवाए तो आदेश जारी किया कि प्रत्येक वार्ड के 3-3 एजेंडे ही रखे जा सकते हैं। इस पर मेयर निखिल मदान व पार्षदों ने विरोध किया। इधर, निगम के आयुक्त व उपायुक्त के आज मौजूद नहीं रह पाने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। पहले वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक रद्द होना और अब हाऊस की बैठक रद्द होने से पार्षदों में नाराजगी है।
विज्ञापन




वर्जन
निगम आयुक्त व उप निगम आयुक्त की अनुपस्थिति के कारण बैठक स्थगित की गई है। निगम आयुक्त की तरफ से हाउस बैठक में 3 एजेंडे रखे जाने की बात कही है, जिसके चलते मैं और सभी पार्षद खिलाफ है। निगम आयुक्त से मिलकर जल्द बैठक करवाने का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल मदान, मेयर, नगर निगम
वर्जन
शहर के विकास कार्यों को लेकर वार्डों में जो गंभीर समस्या है उनको दूर करने के लिए 3 एजेंडों की मंजूर करने का निर्णय लिया था। कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण 25 जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed