फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to installation of mobile tower in the middle of the village

Sonipat News: गांव के बीच में मोबाइल टावर लगाने का विरोध

Sat, 02 May 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of mobile tower in the middle of the village
गोहाना के मदीना में गांव के बीच लगने जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करते हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। मदीना गांव के बीच में मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। गांव के ही एक परिवार ने अपनी जमीन पर टावर लगाने की सहमति दी है। जगत सिंह मालिक ने बताया कि टावर से निकलने वाली रेडिएशन का असर बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सेहत पर पड़ सकता है।
ग्रामीण रणबीर सिंह ने कहा कि वह विकास के खिलाफ नहीं हैं लेकिन गांव वालों की सहमति जरूरी है। बिना पंचायत की सहमति के इस तरह का काम करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी को टावर किसी दूसरी जगह लगाना चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहे लेकिन गांव वालों ने एकजुट होकर टावर लगाने का काम रुकवा दिया। पंच उमेद सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और प्रशासन की मदद से टावर लगाने का काम रुकवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में घातक रेडिएशन वाला टावर नहीं लगने दिया जाएगा और पूरा गांव इसके विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed