फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to change the inspector in the seniority list, no clarification

Sonipat News: वरिष्ठता सूची में दरोगा बदलने का विरोध, नहीं की सफाई

Fri, 05 May 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Opposition to change the inspector in the seniority list, no clarification
फोटो 10. नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। वरिष्ठता सूची में दरोगा बदलने और कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को हड़ताल कर दी। जिसके शहर की अधिकतर सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहा। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर सफाई निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि निगम अधिकारियों ने वरिष्ठता के आधार पर सफाई दरोगा नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। उनका आरोप है कि सफाई निरीक्षक ने अधिकारियों की तरफ से जारी आदेशों का उल्लंघन किया है। सफाई निरीक्षक ने अपनी मनमानी करते हुए दो वरिष्ठ कर्मियों को छोड़कर तीसरे कर्मचारी को दरोगा बनाकर बुधवार को सूची जारी कर दी। इसको लेकर बुधवार शाम को ही महिला कर्मचारी सफाई निरीक्षक से मिलीं तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपनी यूनियन के पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद यूनियन के आदेश पर वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करने के साथ निगम कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। सफाई निरीक्षक की ओर से अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी कर वरिष्ठ कर्मियों को नजरअंदाज किया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने आदेशों को निरस्त करने व सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत भी पहुंचे। इस दौरान विधायक ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस को शिकायत देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी
सफाई कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दी तो जांच करने के लिए एसीपी जीत सिंह व थाना प्रभारी कर्मजीत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त आयुक्त कक्ष में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उप निगमायुक्त (डीएमसी) हरदीप सिंह ने कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं। इस पर डीएमसी हरदीप सिंह ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
सभी सेक्टरों और पांच वार्डों में सफाई नहीं हुई
हड़ताल की वजह से वीरवार को शहर के सभी सेक्टरों और पांच वार्डों में सफाई नहीं की गई। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, 13 में सफाई नहीं होने से इधर-उधर कूड़ा बिखरा रहा।

हड़ताल पर गए कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाने के प्रयास किया था। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। -हरदीप सिंह, उप निगमायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed