{"_id":"68a62ce25ad26896580b3e81","slug":"opposition-parties-are-misleading-dalits-by-spreading-false-propaganda-of-changing-the-constitution-sudesh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140994-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी पार्टियां संविधान बदलने का झूठा प्रचार कर दलितों को कर रहीं गुमराह : सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी पार्टियां संविधान बदलने का झूठा प्रचार कर दलितों को कर रहीं गुमराह : सुदेश
Thu, 21 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गोहाना में सम्मेलन के दौरान मजदूरों को संबोधित करते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने दलित व मजदूरों को हमेशा वोट बैंक समझा। अब विपक्षी पार्टियां संविधान बदलने का झूठा प्रचार कर दलितों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने दलितों का कभी भला नहीं किया। ये बातें उन्होंने बुधवार को गोहाना में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान सम्मेलन के तहत मनरेगा मेट मजदूर सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी तो उन्होंने अंत्योदय उत्थान मिशन की शुरुआत की थी। अंत्योदय उत्थान मिशन से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ पहुंचा।
उन्होंने कहा कि दलितों और मजदूरों के हकों की लड़ाई की पैरवी के लिए सरकार ने एससी आयोग का गठन किया है। आज विपक्ष के कुछ लोग संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूम रहे हैं और झूठा नेरेटिव फैला रहे हैं कि संविधान खतरे में है। सच्चाई यह है कि इन लोगों ने कभी संविधान निर्माता को सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुज्जर रहे। अध्यक्षता हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार रंगा ने की। सम्मेलन में मजदूरों ने संविधान के नाम पर दलितों को गुमराह करने वालों को करारा जवाब देने का संकल्प लिया।
हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ की ओर से मुख्य सलाहकार को जो मांग पत्र सौंप गया है, उसे सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मांग पत्र की मांगों पर चर्चा के बाद पूरा कराने का आश्वासन दिया।