फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opium cultivation... University supervisor's anticipatory bail plea rejected, raids intensified for arrest

Sonipat News: अफीम की खेती... विवि के सुपरवाइजर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी को दबिश तेज

Thu, 17 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation... University supervisor's anticipatory bail plea rejected, raids intensified for arrest
फोटो 27: सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन। संवाद
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के मामले में आरोपी सुपरवाइजर धर्मेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। मामले में बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश तेज कर दी है। एसआईटी मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र की टीम ने 28 मार्च को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल को गिरफ्तार कर 400 पौधे बरामद किए थे। जांच में सामने आया था कि अफीम के बीज दिल्ली से मंगवाए थे। संतलाल के रिमांड के दौरान विवि के सुपरवाइजर यूपी के कन्नौज निवासी धर्मेंद्र मिश्रा का नाम सामने आया था। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर था। इसी बीच आरोपी ने सोनीपत न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगा दी थी। जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी है। अब एसआईटी आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश बढ़ा दी है। एसआईटी मामले में कई कागजात व रिकॉर्ड कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन




विवि में अफीम उगाने के मामले में आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका अदालत में खारिज हो गई है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीत कुमार, एसीपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed