{"_id":"691e2ac68224932ee40f7fdf","slug":"operation-trackdown-three-arrested-for-illegal-arms-smuggling-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145524-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ट्रैकडाउन : अवैध असलहा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ट्रैकडाउन : अवैध असलहा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10: सोनीपत में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बुधवार को क्राइम यूनिट वेस्ट की पुलिस टीम ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में भैंसवान खुर्द निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद की है।
क्राइम यूनिट वेस्ट की पुलिस टीम विवेकानंद चौक सोनीपत पर गश्त पर थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर संदीप को सुपर मैक्स सोसायटी वाले रोड पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। इसी तरह क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की पुलिस टीम ने अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोप में बेगा गांव निवासी ऋतिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया है। शहर थाना पुलिस ने गांव सुल्तानपुर हसमाबाद निवासी रुपांशु को अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।