{"_id":"6259c59f3628f60b200b01e4","slug":"opd-will-be-held-in-civil-hospital-from-8-am-to-2-pm-from-today-sonipat-news-rtk644015399","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में आज से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लगेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में आज से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लगेगी ओपीडी
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शनिवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के अनुसार अस्पताल में अब सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। चेकअप के लिए ओपीडी पर्ची बनाने के लिए सुबह नौ बजे खुलने वाली खिड़की शनिवार से सुबह आठ बजे खुलेगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और जांच कराने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अस्पताल में सभी प्रकार की जांचें अब 8 से 11 बजे तक होंगी। इसके बाद रिपोर्ट वितरित की जाएंगी।
जिला नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए ओपीडी के कार्ड बनवाने का समय अब प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे होगा, जबकि अब तक यह समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का था। वहीं अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक होगा, जबकि अब तक यह समय प्रात: नौ बजे से सुबह 12 बजे तक था। 15 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच 8 से 11 बजे तक होगी और उसके बाद से लेकर 2 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
कोट
नागरिक अस्पताल में शनिवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक लगा करेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए है। डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल