{"_id":"65c93b2775591bf53105f34b","slug":"opd-opened-on-holiday-more-than-250-selected-youth-arrived-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113628-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छुट्टी के दिन खोली ओपीडी, 250 से ज्यादा चयनित युवा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छुट्टी के दिन खोली ओपीडी, 250 से ज्यादा चयनित युवा पहुंचे
Mon, 12 Feb 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में युवाओं की चिकित्सा जांच के लिए रिपोर्ट देखते फिजिशियन डॉ. शैल
सोनीपत। ग्रुप सी में चयनित युवाओं की चिकित्सा जांच के लिए छुट्टी के दिन रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी खुली रही। इस दौरान फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। साथ ही एक्स रे विभाग व ईसीजी विभाग के बाद भी युवाओं की लाइन लगी रही। चिकित्सकों ने 250 से ज्यादा युवाओं की चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम ने चयनित युवाओं को चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र जारी किए।
जिला नागरिक अस्पताल में तीन दिन से युवा अपनी चिकित्सा जांच कराने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे है। चार दिन पहले ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी का 59 कैटेगरी की परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए थे। जिसमें जिले के 700 से ज्यादा युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ है। आयोग की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। नौकरी के लिए युवा नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाने पहुंचे। यहां फीस कटवाने से लेकर चिकित्सा अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। काफी युवा कभी उस कमरे की तरफ तो कभी उस कमरे की तरफ आते-जाते देखे गए।
बोर्ड करता है चिकित्सा जांच
युवाओं को सबसे पहले 500 रुपये की फीस सिविल सर्जन कार्यालय से कटवानी पड़ती है। इसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में रक्त की जांच, ईसीजी व एक्स-रे करवाने पड़ते हैं। सभी रिपोर्ट लेकर पहले युवा को फिजिशियन के पास जाना होता है। उसके बाद सर्जन, ईएनटी, हड्डी व आंखों की जांच की जाती है। यदि महिला उम्मीदवार है तो उसकी जांच महिला चिकित्सक करती हैं। अंतिम हस्ताक्षर सिविल सर्जन या उप सिविल सर्जन को करने होते हैं। इसके बाद ही चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। यह प्रमाणपत्र उनको नियुक्ति के समय दिखाना होगा।
विज्ञापन
ग्रुप सी में चयनित युवा तीन दिन से अपनी चिकित्सा जांच कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे है। चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए रविवार को भी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। चिकित्सा जांच प्रक्रिया के बाद उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम को प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए गए है। युवाओं को चिकित्सा जांच के दौरान परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत