{"_id":"65ff0653d2c8ab211f026431","slug":"opd-of-fever-patients-increased-in-bps-womens-medical-college-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115764-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बढ़ी बुखार के मरीजों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बढ़ी बुखार के मरीजों की ओपीडी
Sat, 23 Mar 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। बदलते मौसम में लोग वायरल बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इन दिनों रोजाना बुखार से पीड़ित 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह बुखार एक सप्ताह तक मरीज को जकड़े रखता है। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए।
दिन में गर्मी और रात के समय तापमान कम रहता है। ऐसे में सर्दी होने से लोगों के गले में दिक्कत के साथ उन्हें बुखार हो रहा है। मरीज उपचार को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक सोनिका लांबा ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते मरीज बीमार हो रहे हैं। मरीजों को सावधानी रखने की आवश्यकता है। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा ईएनटी, नेत्ररोग विभाग, टीबी व अस्थमा के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।
मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एमडी की ड्यूटी चिकित्सक कक्ष के बाहर लगाई गई है। वह मरीजों की जांच करते हैं। इससे मरीजों का नंबर जल्द आता है और उन्हें लाइनों में अधिक समय तक नहीं रहना पड़ता है। हालांकि लैब में जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
वर्जन
मरीजों की सुविधा के लिए हर वार्ड में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों को अब लंबे समय तक कतार में नहीं खड़ा रहना पड़ता है। मरीजों की लगातार सुविधा बढ़ाई जा रही है।-डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, महिला मेडिकल कॉलेज, गोहाना।