फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only spiritual meditation is necessary to attain God: Swami Shailendra Saraswati

परमात्मा को पाने के लिए केवल अध्यात्म ध्यान जरूरी : स्वामी शैलेंद्र सरस्वती

Thu, 12 Dec 2024 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Only spiritual meditation is necessary to attain God: Swami Shailendra Saraswati
रिकांगपिओ में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करत
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र किन्नौर ने रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में वीरवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रकार के युवा उत्सव जहां एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की जनभागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं युवा पीढ़ी को स्वस्थ व सेहतमंद रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने और युवाओं में अनुशासन की भावना कायम रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र समय-समय पर विभिन्न उत्सवों व कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के मध्य लोक नृत्य, भाषण, चित्रकला, कविता, विज्ञान मेला व फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत संबोधन किया और बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर और उसके उपरांत राष्ट्र स्तर पर भी आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रो. जनक राज नेगी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापकों और छात्रों सहित अन्य उपस्थित थे।

संवाद

रिकांगपिओ में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करत

रिकांगपिओ में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed