{"_id":"5f7328d38ebc3e9b9b454173","slug":"online-registration-for-10-thousand-rupees-will-have-to-be-done-to-install-hoardings-in-the-city-sonipat-news-rtk575800429","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए कराना होगा 10 हजार रुपये में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए कराना होगा 10 हजार रुपये में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,
विज्ञापन
शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए अब 10 हजार रुपये में नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही निर्धारित साइट पर होर्डिंग्स लगाने के लिए होने वाली बोली का हिस्सा बना जा सकेगा। निगम अफसरों ने होर्डिंग्स के टेंडर की व्यवस्था को सुलझाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से आने वाली फीस को कमाई का साधन बनाया है। निगम क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के लिए घर बैठे अनुमति ली जा सकती है।
नगर निगम के अफसरों ने होर्डिंग्स बोर्ड व अन्य तरह के विज्ञापन करने की पॉलिसी को दो रूप में आगे बढ़ाया है। इसमें पब्लिक साइट जिसे सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए उपयोग में लाया जाता है, उसका टेंडर मुख्यालय स्तर से लगाया जाएगा। वहीं विभिन्न संस्था, राजनीतिक दल व अन्य विज्ञापन टेंडर के लिए अब एजेंसियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। नगर निगम के अफसरों ने क्षेत्र में 77 साइट चिह्नित करके इस पर काम शुरू कर दिया है, इनकी नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन होर्डिंग्स लगाने वालों को एमसी सोनीपत की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन का लिंक भी जारी कर दिया है। इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले खुद को पंजीकृत कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन छह साल के लिए मान्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही साइट के लिए होने वाली बोली में हिस्सा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम