{"_id":"6a2326574ea5cf7b10081e9b","slug":"online-applications-for-admission-in-14-trades-in-gohana-iti-will-be-open-till-june-15-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155039-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना आईटीआई में 14 ट्रेड में दाखिले के लिए 15 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना आईटीआई में 14 ट्रेड में दाखिले के लिए 15 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोहाना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि अभ्यर्थी अपना पंजीकरण राजकीय आईटीआई गोहाना में आकर या किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), साइबर कैफे अथवा स्वयं इंटरनेट के माध्यम से कर सकते हैं। संस्थान में इस वर्ष 14 विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, मशीनिस्ट, फिटर, प्लंबर, टूल एंड डाई मेकर (डाईज एंड मोल्ड्स), टर्नर, वायरमैन, सोलर टेक्नीशियन, वेल्डर, वुड वक्र्स टेक्नीशियन (कारपेंटर) तथा स्टेनोग्राफर एवं सचिवालय सहायक (हिंदी) शामिल हैं।
प्राचार्य ने कहा कि आईटीआई में संचालित कौशल आधारित पाठ्यक्रम युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता प्रदान करते हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, सीटों की संख्या तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय के दौरान राजकीय आईटीआई गोहाना से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।