फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One worker burnt in a factory furnace fire dies, two seriously injured

Sonipat News: फैक्टरी की भट्ठी में लगी आग में झुलसे मजदूर की मौत, दो गंभीर

Tue, 05 Aug 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
One worker burnt in a factory furnace fire dies, two seriously injured
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित फैक्टरी की भट्ठी से भभकी आग की चपेट में आए चार श्रमिकों में से एक की मौत हो गई। दिल्ली में मौत होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कंपनी व ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव शेखपुरा निवासी रामजीवन ने बताया कि वह अपने भाई अमरेश (32) के साथ बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में काम करते थे। वह परिवार के साथ बहालगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। 27 जुलाई को उनकी फैक्टरी की भट्ठी में अचानक आग भडक़ गई थी। जिससे उनका भाई अमरेश के साथ ही संदीप, भूरा व राजू झुलस गए थे। चारों को बहालगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था। उन्हें दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। जहां रविवार रात को अमरेश की मौत हो गई। उसने इसकी सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संदीप व भूरा की हालत नाजुक बनी हुई है और राजू को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन


श्रमिकों को अमरेश की मौत की खबर मिली तो उन्होंने काम बंद कर दिया। श्रमिक फैक्टरी के बाहर जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयभगवान ने परिजनों को कहा कि लापरवाही के आरोपों की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का रोकर बुरा

अमरेश की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अमरेश के पास पांच बच्चे थे। अमरेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed