{"_id":"683dfe850b2f1afb5b0094c2","slug":"one-positive-case-of-corona-and-two-positive-cases-of-dengue-were-found-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137488-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोरोना का एक और डेंगू के दो पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोरोना का एक और डेंगू के दो पॉजिटिव मिले
Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के नागरिक अस्पताल के दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में रखे आईसीयू बेड व वेंटिलेटर। स
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी की रहने वाली रेलकर्मी की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली हैं। सोनीपत में इस साल कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है। उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
वहीं दिल्ली के अस्पतालों से मिली रिपोर्ट के बाद सोनीपत की दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
इंडियन काॅलोनी निवासी रेलकर्मी व उनकी पत्नी 30 मई को सामान्य जांच के लिए उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली गए थे। वहां पर अस्पताल के चिकित्सक ने दंपती का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था।
सैंपल देने के बाद वह अस्पताल से घर आ गए और खुद को होम आईसोलेट कर लिया। अस्पताल प्रशासन की तरफ से दोनों सैंपलों की ट्रू नेट मशीन से जांच की गई, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर 2023 तक 60371 लोगों को कोरोना हुआ था, जिसमें से 60085 लोग ठीक हो गए थे। देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि होने लगी है।
एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर की स्थापना कर दी गई है। यहां पर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
इन सैंपलों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जा रहा है। खानपुर कलां भेजे गए सैंपलों में अभी तक किसी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विभाग के पास यह है व्यवस्था : स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल व बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है।
वहीं, गोहाना उपमंडल अस्पताल में भी सात बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। कोरोना के निपटने के लिए विभाग ने 140 सामान्य बेड व 75 ऑक्सीजन बेड आरक्षित कर रखे हैं। विभाग के पास 52 वेंटिलेटर व 394 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।