फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One person ended the existence of BJP and formed a personal party: Kuldeep

एक व्यक्ति ने भाजपा का अस्तित्व खत्म कर व्यक्तिगत पार्टी बनाया : कुलदीप

Sat, 24 Jun 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
One person ended the existence of BJP and formed a personal party: Kuldeep
फोटो 21. कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लाॅक मीडिया इंचार्ज भारत नांदल को नियुक्ति पत्र सौंपते हरियाणा
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा कि एक व्यक्ति ने भाजपा का अस्तित्व खत्म कर इसे व्यक्तिगत पार्टी बना दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भारत गौरव रैली पर कहा कि 500 लोगों की बैठक को भाजपा ने रैली का नाम दिया। भाजपा ने प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के नाम पर धोखा दिया और अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं को बेरोजगार बनाया। कुलदीप शर्मा शुक्रवार को बीएसटी स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हरियाणा में जल्द ही भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटेगा। जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। कांग्रेस की फूट पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी में लोगों की अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा होती है। कांग्रेस में किसी तरह की फूट नहीं है, जबकि प्रदेश के अंदर भाजपा में फूट साफ दिखाई देती है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बोल हमेशा अलग रहे हैं। वहीं दिग्विजय चौटाला के फूट वाले बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार के पांच टुकड़े हो चुके हैं, जो अलग-अलग पार्टियों में हैं। उन्हें राजनीति करने की बजाय पहले परिवार को एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए। गन्नौर में रजिस्टर घोटाले के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने पहले 4 साल मलाई खाई और अब चुनाव नजदीक आने पर उन्हें घोटाला नजर आया। हलके में विकास के नाम पर एक नई ईंट नहीं लगी। गांवो में आज भी सभी सड़कें टूटी हैं। स्थानीय विधायक केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई हैं। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक मीडिया इंचार्ज भारत नांदल, पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, गुल्लू रापरिया, कृष्ण कौशिक मौजूद रहे।

फोटो 21. कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लाॅक मीडिया इंचार्ज भारत नांदल को नियुक्ति पत्र सौंपते हरियाणा

फोटो 21. कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लाॅक मीडिया इंचार्ज भारत नांदल को नियुक्ति पत्र सौंपते हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed