{"_id":"68ae1fa5697c0b344c0a956e","slug":"one-person-died-and-4-injured-as-car-collided-with-divider-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141295-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार डिवाइडर से टकराई व्यक्ति की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार डिवाइडर से टकराई व्यक्ति की मौत, 4 घायल
Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। घायलों को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया मगर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी आदिल ने बताया कि उनके भाई हारून (31) ऑटो चलाते थे। वह अपने दोस्त मनोज, अहसान व अन्य के साथ मुरथल ढाबे पर खाना खाने के लिए आए थे। गाड़ी को मनोज चला रहा था।
वे खाना खाने के बाद गाजियाबाद लौट रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि मनोज गाड़ी को लापरवाही से चला रहा था। बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार मनोज सहित पांचों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सक ने उनके भाई हारून को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।