फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh withdrawn from woman's account in the name of starting net banking

Sonipat News: नेट बैंकिंग शुरू कराने के नाम पर महिला के खाते से एक लाख निकाले

Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One lakh withdrawn from woman's account in the name of starting net banking
राई (सोनीपत)। गांव बढ़खालसा के पास अंसल सनसाइन काउंटी में रहने वाली महिला से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता कनाडा में रह रहे अपने बेटे के पास रुपये भेजना चाहती थी। उन्होंने ऑनलाइन साइट से बैंक का नंबर लेकर बात की तो नेट बैंकिंग शुरू कराने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई।
विज्ञापन


अंसल सनसाइन काउंटी निवासी प्रोमिला शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कनाडा गया हुआ है। उसे रुपयों की जरूरत थी। बेटे ने खाते में रुपये भेजने के लिए उन्होंने गूगल पर ऑनलाइन नंबर सर्च किया था। कॉल करने पर किसी दीपक शर्मा ने कॉल रिसीव की। आरोपी ने नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए कुछ जानकारी मांगी थी। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जब उनके पास संदेश आया तो बैंक से संपर्क किया। बैंक वालों ने उन्हें ठगी की जानकारी दी। महिला के बयान पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed