फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh rupees withdrawn from old man's account

Sonipat News: बुजुर्ग के खाते से निकाले एक लाख रुपये

Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from old man's account
सोनीपत। साइबर अपराधी लगातार लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। अब सुभाष नगर के बुजुर्ग के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग के बेटे ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उधर ठगी के मामलों को लेकर साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने लोगों से सतर्क रहने व लालच में नहीं आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जगत सिंह बुजुर्ग हैं। उनका एसबीआई की शाखा में खाता है। उनके पिता के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। अब सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी ने लोगों से की जागरूक रहने की अपील

सोनीपत के साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की है। उनका कहना है कि ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाते हैं। अब साइबर ठग सबसे अधिक व्हाट्सएप पर या टेलीग्राम पर लिंक और मैसेज भेजकर ठगी कर रहे हैं। वह थोड़ा लालच देते हैं। जिसमें फंसकर व्यक्ति अपनी जीवनभर की कमाई गंवा देता है। किसी तरह के लालच में नहीं पड़ना चाहिए। विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में कुछ रुपये खाते में डालते हैं। इसके बाद पैसे कमाने का लालच देते हैं। कई टास्क के बहाने खाते में रुपये डलवा लेते हैं। इसके साथ ही एक नया तरीका विदेश में बैठे रिश्तेदार के नाम पर पैसे मांगने का चल रहा है। वह आपके खाते में विदेशी करेंसी डालने का झांसा देकर रुपये किसी अन्य के खाते में डलवा लेते हैं। बाद में पता लगता है कि ठगी हो गई। ऐसे में कोई विदेश में बैठे रिश्तेदार के नाम पर रुपये मांगे तो तुरंत उसके परिवार से संपर्क कर लें। इससे आप ठगी से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed