{"_id":"665ca45b2d9c46312607de26","slug":"one-lakh-rupees-and-a-bag-full-of-papers-stolen-from-the-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119063-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार से एक लाख रुपये और कागज से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार से एक लाख रुपये और कागज से भरा बैग चोरी
Sun, 02 Jun 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। कुंडली टसकन सिटी के पास दिल्ली के उद्योगपति की पंक्चर कार से बाइक सवार दो युवक एक लाख रुपये, चेकबुक और अन्य जरूरी कागज से भरा बैग चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है।
दिल्ली के अशोक विहार फेस-1 निवासी सत्यनारायण ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में अपनी फैक्टरी बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन फैक्टरी से घर जा रहे थे। जब वह कुंडली टीडीआई टसकन सिटी के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। वह चालक के साथ गाड़ी से उतर गए और पास में ही गाड़ी में हवा भरवाने लगे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक गाड़ी का पिछला दरवाजा खोलकर बैग चोरी कर भाग गए। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। बैग में एक लाख रुपये, कई बैंकों की चेकबुक और फैक्टरी की फाइल थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।