फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh 8 thousand elderly people will get pension from April, every virus will be identified with bio safety lab

अप्रैल से एक लाख 8 हजार बुजुर्गों को बढ़कर मिलेगी पेंशन, बायो सेफ्टी लैब से हर वायरस की होगी पहचान

Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
One lakh 8 thousand elderly people will get pension from April, every virus will be identified with bio safety lab
सोनीपत। प्रदेश सरकार के बजट में पेंशन बढ़ाने की घोषणा से जिले के एक लाख 8 हजार 924 बुजुर्गों को अगले महीने से फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं सोनीपत उन तीन जिलों में शामिल है, जहां बायो सेफ्टी लैब लेवल-2 शुरू की जाएगी। इसके शुरू होने से पशुओं के बीमार होने पर हर वायरस की पहचान होने से उपचार आसान हो जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय पर नागरिक अस्पताल में आईसीयू और सात सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि लोगों को सुविधाएं तभी मिल सकेंगी जब सरकार बजट की घोषणाओं पर जल्द अमल करे।
विज्ञापन

प्रदेश के बजट में बुजुर्गों को अभी तक मिलने वाली पेंशन 2250 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये की गई है। यह बढ़ी हुई पेंशन अप्रैल महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इस बढ़ोतरी से कुछ बुजुर्ग संतुष्ट है तो कुछ ने इसे नाकाफी बताया है। वहीं सरकार ने सभी नागरिक अस्पताल में आईसीयू व प्राइवेट रूम बनाने की घोषणा की है, जिससे जिले के नागरिक अस्पताल के अंदर भी यह सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। आईसीयू नहीं होने के कारण अभी तक मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है। सरकार ने बजट में सभी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाओं का प्रावधान किया है। इससे खरखौदा, गन्नौर, बढ़खालसा, फिरोजपुर बांगर, भैंसवाल कलां, जुआं, गोहाना सीएचसी क्षेत्र के मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

पशुओं का उपचार करना होगा आसान
सोनीपत में पशुपालन विभाग में अभी तक सामान्य लैब है, जहां पशुओं के खून का सैंपल लेकर केवल बीमारी का पता लग सकता है। यहां की लैब में अभी तक वायरस की पहचान नहीं हो पाती है, जिससे बीमारी का सही तरीके से उपचार किया जा सके। इसके लिए ही यहां बायो सेफ्टी लैब लेवल-2 शुरू करने की घोषणा की गई है। उसमें करीब 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और उस लैब में पशुओं को बीमारी होने पर यह पता लगाया जा सकेगा कि किस वायरस के कारण बीमारी हुई है। उसके बाद पशुओं का सटीक उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर क्षेत्र की बेहतरी व सभी वर्गों के उत्थान के लिए बजट : कविता जैन
पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के पेश किए गए बजट में हर क्षेत्र की बेहतरी व सभी वर्गों के उत्थान का ध्यान रखा गया और यह बजट काफी सराहनीय है। सामाजिक सुरक्षा भत्ता में बढ़ोतरी, नई शिक्षा नीति के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलाव लाना, आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने, कामकाजी महिलाओं के बच्चो की देखभाल के लिए क्रेच सेंटरों से बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुधार और चिकित्सकों की भर्ती से बड़ा बदलाव आएगा। इसके अलावा भी अन्य सभी क्षेत्रों के लिए अच्छी घोषणाएं की गई है।

बजट पूरी तरह से निराशाजनक, सभी पुरानी घोषणाएं पढ़ी : सुरेंद्र पंवार
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सीएम ने जिस बजट को पढ़ा है, वह पूरी तरह से निराशाजनक है और उसमें सभी पुरानी घोषणाओं को पढ़ दिया गया। बजट में जिले के लिए कुछ नहीं दिया गया, जबकि सोनीपत के लोग बजट से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के बजट में सोनीपत में मेट्रो लाने, दिव्यांगजनों व विधवाओं की पेंशन में इजाफा, बेरोजगारी के समाधान, किसानों की आय दोगुनी करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। कहा कि बजट में केवल भाषण है, घोषणाएं कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed