फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One arrested with illegal liquor from Sector-15, one absconding

Sonipat News: सेक्टरा-15 से अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 25 Feb 2026 02:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal liquor from Sector-15, one absconding
सोनीपत। जिले की क्राइम यूनिट सेक्टर-3 सोनीपत की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में गांव लहराड़ा निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सेक्टर-27 थाना में केस दर्ज कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात को क्राइम यूनिट सेक्टर-3 में नियुक्त मुख्य सिपाही प्रवीन अपनी टीम के साथ सुपरमैक्स सोसायटी जठेडी रोड पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि अवैध शराब लदी दो कार सेक्टर-15 से गुजरने वाली है। सूचना पर उन्होंने जठेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान बिना नंबर की दो गाड़ियां मारुति स्विफ्ट और हुंडई वेन्यू सामने से आती थी। पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया तो दोनों के चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्विफ्ट के चालक प्रमोद को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दूसरी गाड़ी के चालक की पहचान गांव लहराड़ा निवासी सतीश उर्फ लाला के रूप में बताई। गाड़ियाें की तलाशी लेने पर पुलिस को स्विफ्ट से 46 पेटी पव्वा देशी शराब और वेन्यू से 37 पेटी पव्वा देशी और 30 पेटी अंग्रेजी शराब का पव्वा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed