फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One accused arrested in the case of murder in the court premises

कोर्ट परिसर में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the case of murder in the court premises
सोनीपत। न्यायालय परिसर में पत्नी की हत्या के मामले में गवाही देने आए वेदप्रकाश की हत्या जेल में बंद विजयपाल के भांजे व उसके साथियों ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए विजयपाल के भांजे गांव रोहणा के रहने वाला अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 15 दिन जेल में मामा से मुलाकात के दौरान हत्या की साजिश रचने की बात कुबूली है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात के दौरान उसके साथ दो अन्य की संलिप्तता का पता लगा है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में झूठी शान के लिए 2021 में हुई पत्नी की हत्या के मामले में गांव मुकीमपुर का वेदप्रकाश गवाही देने आया था। वेदप्रकाश ने अपने पड़ोसी व दोस्त विजयपाल की बेटी से प्रेम विवाह किया था। जिसकी हत्या में विजयपाल आरोपी है। उस मामले में वेदप्रकाश शिकायतकर्ता है। मामले में वेदप्रकाश के भाई सुरेंद्र ने विजयपाल व अन्य पर उसके भाई की हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र कुमार की टीम ने खरखौदा के बाईपास से मामले में आरोपी गांव रोहणा निवासी अंकुश को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकुश ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह 15 दिन पहले अपने मामा विजयपाल से मिलने जेल में गया था। वहां पर विजयपाल ने कहा था कि वेदप्रकाश को मार दो। वह तभी से हत्या की कोशिश में लगे थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। शुक्रवार को उसकी गवाही थी। गवाही से पहले उसको मारना जरूरी था। इसके लिए वह अपने साथी के साथ बाइक से कोर्ट परिसर में पहुंच गया था। एक तीसरा साथी वेदप्रकाश की पहचान को रखा गया था। उसने वेदप्रकाश की ओर इशारा किया, तभी उस पर दो हथियारों से पांच गोलियां चलाईं। चार गोली उसकी पीठ में लगीं। पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कोर्ट परिसर में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं जेल से विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। जल्द ही हत्या में शामिल व साजिश रचने वाले अन्य आरोपियों भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed