फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   on the very first day there was a lot of copying, women climbed on roofs and threw slogans, youths mimicked by climbing walls, caught 21 imitators

पहले दिन खूब चली नकल, महिलाएं छत तो युवक दीवार पर चढ़कर अंदर डालते रहे नकल, 21 नकलची पकड़े

Tue, 03 Mar 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
on the very first day there was a lot of copying, women climbed on roofs and threw slogans, youths mimicked by climbing walls, caught 21 imitators
मॉडल टाउन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवकों को दौड़ाते पुलिस कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा/गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले तक प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी नकल नहीं होने देने का दावा कर रहे थे। लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन यह दावा फेल हो गया, क्योंकि पहले ही दिन अधिकतर केंद्रों पर खूब नकल चली। युवक दीवार से कूदकर केंद्र में नकल पकड़ाते रहे तो महिलाएं भी अपने बेटा और भाई को नकल कराने में पीछे नहीं रहीं और छत पर चढ़कर खिड़की से अंदर पर्चियां पहुंचा दीं। इस कारण ही फ्लाइंग टीमों ने जिले में 21 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा और उनकी यूएमसी बना दी गई। वहीं परीक्षा खत्म होने से पहले मोबाइल से पेपर का फोटो खींचकर व्हाट्स एप पर वायरल किया गया, लेकिन यह किसी को पता नहीं लग सका कि वह किस केंद्र से वायरल किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से परीक्षा शुरू हो गई और पहले दिन 12वीं के परीक्षार्थियों का हिंदी का पेपर था। परीक्षा कराने के लिए जिले में 97 केंद्र बनाए गए हैं और उनपर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से रखी गई है। परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए काफी समय पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे, जहां कुछ परीक्षार्थियों को सीट ढूंढने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद जब पेपर शुरू हुआ तो अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर लोग अपनों को किसी तरह नकल कराने की जुगत में लग गए। युवाओं ने केंद्रों की दीवार पर चढ़कर अंदर परीक्षार्थियों को नकल थमा दी तो दीवार पर नहीं चढ़ पाने वालों ने खिड़की से पर्चियां अंदर पहुंचा दीं। इस तरह जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर नकल चली और शहरों के केंद्र भी नकल से नहीं बच सके। वहीं पहले दिन डेढ़ हजार से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी, जिनका पूरा डाटा बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

--
टीम छापा मारने पहुंची फिर भी नकल चली
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कई प्रशासनिक, शिक्षा विभाग व पुलिस की फ्लाइंग टीमें बनाई गई थी और यह टीमें केंद्रों पर लगातार छापेमारी करती रही। जिस तरह बाहर से अंदर नकल करने के लिए पर्चियां जा रही थी, उस कारण ही टीमों ने जिले में 21 को नकल करते हुए दबोच लिया और उनकी यूएमसी बना दी गई। इसके अलावा चेतावनी दी गई कि किसी भी केंद्र में अव्यवस्था मिलती है तो वहां के केंद्र अधीक्षक के साथ ही स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोहाना में महिलाएं भी नकल कराने से पीछे नहीं रही, पेपर वायरल
गोहाना में कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था फैली रही। वहां पेपर शुरू होते ही युवक दीवारों पर चढ़ गए और स्कूल के अंदर खिड़कियों से नकल की पर्ची डालने लगे। इस कारण स्कूल की दीवारों पर युवकों की भीड़ लगी रही। वहां महिलाएं भी नकल कराने से पीछे नहीं रही और मकानों की छत पर चढ़कर खिड़कियों से अंदर नकल पहुंचाती रही। इसके अलावा परीक्षा खत्म होने से पहले ही मोबाइल से फोटो खींचकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। उस फोटो को किस केंद्र से खींचा गया है, यह अधिकारियों को भी नहीं पता लग सका। यह भी कहा जा रहा है कि उसे किसी अन्य जिले से वायरल किया गया है।
--
गन्नौर में शिक्षक को बदलने के आदेश
एसडीएम डॉ. संजय कुमार खुद भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबडू में परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में अशांति मिलने पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। इसके पहले एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संज्ञान लिया कि कमरों में रोशनी की कमी है, जिसके चलते विद्यार्थियों को परीक्षा देने में दिक्कत हो सकती है। जिससे वहां व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया।

--
पुलिस ने युवकों को कई बार दौड़ाया
सोनीपत व खरखौदा के राजकीय स्कूलों के पास युवक नकल कराने के लिए पहुंचे। उस समय पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र पर नहीं थे और जब पुलिस कर्मी पहुंचे तो युवकों को वहां आसपास खड़ा देखा। पुलिस कर्मियों ने केंद्र के पास खड़े युवकों को दौड़ा लिया और उनको परीक्षा केंद्र के पास आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

गोहाना में मकान की छत पर चढ़कर परीक्षा केंद्र में नकल पहुंचाती महिला

गोहाना में मकान की छत पर चढ़कर परीक्षा केंद्र में नकल पहुंचाती महिला- फोटो : Sonipat

 खरखौदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े युवक

खरखौदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े युवक- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed