फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the last Monday of Sawan, a flood of faith poured into the temples

Sonipat News: सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday of Sawan, a flood of faith poured into the temples
सोनीपत के मोहन नगर स्थित श्री बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर में दूध से ​शिवलिंग पर अभिषेक कर
सोनीपत। सावन महीने के आखिरी सोमवार को जिले के प्राचीन मंदिरों सहित शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय, बोल बम के जयघोष से शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव व मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की मंगल कामना की। मोहन नगर स्थित श्री बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राम कृष्ण पाठक, सुनारो वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक व कैलाश कॉलोनी के ओम शिव धाम मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन

कई मंदिरों में शिवलिंग व शिव परिवार का शृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि सावन में शिव भक्त भगवान शंकर की आराधना में लीन रहते हैं। इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव को सोमवार अति प्रिय है। सावन महीने में भगवान शिव, मां पार्वती की आराधना कर सोमवार के व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से चल रहा सावन माह 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ संपन्न होगा।

ककरोई चौक स्थित प्राचीन शंभू दयाल मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, जटवाड़ा, सेक्टर-23, मुरथल रोड, राई स्थित शिव मंदिर, गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed