फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the anniversary of the temple, a havan was performed and a Kalash Yatra was taken out.

Sonipat News: मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हवन कर कलश यात्रा निकाली

Thu, 26 Feb 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
On the anniversary of the temple, a havan was performed and a Kalash Yatra was taken out.
फोटो : सोनीपत के आहुलाना गांव ​स्थित प्राचीन सिद्ध श्री श्याम मंदिर में वार्षिक महोत्सव के दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। आहुलाना गांव स्थित प्राचीन सिद्ध श्री श्याम मंदिर में चतुर्थ वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हवन करने के अलावा कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर में आयोजित संकीर्तन में कलाकारों ने खाटू वाले श्याम तेरी जय हो, श्याम बाबा का दरबार सुहाना लगता है जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।

महोत्सव में विधायक देवेंद्र कादियान के छोटे भाई वीरेंद्र कादियान ने बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर मत्था टेका। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम का दरबार वह स्थान है जहां अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है। केवल श्रद्धा शेष रहती है। इस मौके पर अजित कुमार, रणधीर, सुरेंद्र, दीपक, मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed