Sonipat News: धनतेरस पर बाइक से ज्यादा सपनों की कार घर ले गए लोग
धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुकान से बाहर सड़क तक बाजार सजे रहे। सराफा बाजार में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम उमड़ने लगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सराफा बाजार में पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष करीब 30 फीसदी कारोबार में बढ़ोतरी के साथ करीब 80 करोड़ रुपये तक की खरीदारी हुई है।
उधर, ऑटो बाजार में भी धनतेरस ने व्यापारियों के लिए संजीवनी का काम किया है। इस बार विभिन्न कंपनियों व मॉडल की करीब 580 कारें और 460 बाइकों तक की डिलिवरी एक दिन के अंदर हुई है।
महादेव मोटर्स के संचालक करण शर्मा, धार्वी टीवीएस, बहालगढ़ के संचालक मोहित मलिक, टाटा मोटर्स के संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ऑटो बाजार में गाड़ियों व बाइकों की अच्छी बिक्री हुई। कई परिवारों का गाड़ियां व बाइक खरीदने का सपना साकार हुआ। ऑटो बाजार में करीब 90 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है।
वहीं, ओल्ड रोहतक रोड स्थित बर्तन बाजार एसोसिएशन के प्रधान रामनारायण गोयल, अश्विनी गोयल ने बताया कि इस बार जिलाभर के बाजारों में दिल्ली, मुंबई, मद्रास, जगाधरी, फरीदाबाद, रेवाड़ी व मुरादाबाद से मंगवाए गए बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने सबसे ज्यादा स्टील के बने जरूरत के हिसाब से चम्मच, गिलास, कुकर, प्लेट व बड़े बर्तनों की खरीदारी की। बर्तन बाजार में धनतेरस पर कुल 2 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
कम वजनी आकर्षक डिजाइन के आभूषणों की रही डिमांड
मधु ज्वेलर्स के संचालक रजत जैन, झेलम जावेरी के संचालक लक्ष्य भारद्वाज व गोहाना पीएनएल ज्वेलर्स के संचालक राजेश ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर कारोबार हुआ है। इस बार सराफा बाजार में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है। धनतेरस पर भीड़ के चलते ग्राहकों को करीब 1 घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ग्राहकों ने प्रत्येक हर शोरूम पर करीब 60 से 70 एडवांस बुकिंग करवाई थी। इस बार सोने-चांदी के दाम में उछाल होने के चलते कम वजनी व आकर्षक डिजाइन से बने सोने-चांदी के सिक्कों के साथ, मंगलसूत्र, कड़े, चूड़ियां, अंगूठी, चेन, गिन्नी व अन्य आभूषणों की अत्यधिक मांग रही।
दीपोत्सव की तैयारियां, बाजार गुलजार
धनतेरस पर दिवाली उत्सव की तैयारियों के लिए भी बाजार गुलजार रहा। बाजार में भगवान कुबेर व धन्वंतरि के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीद के साथ दीयों, मोमबत्ती, फैंसी लाइटों व साज-सज्जा के सामान की मांग बढ़ी। लोगों ने दीयों, बंदनवार, झालरों के साथ रंगोली, सजावटी सामान व पूजन सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। इस बार ग्राहक चाइनीज सामान के मुकाबले स्वदेशी चीजों की खरीद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भीड़-भाड़ का माहौल रहा। कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि धनतेरस पर इस बार 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। अभी दिवाली के दो दिन शेष बचे हैं। ग्राहक बाजार में खरीदारी में जुटे हैं।

फोटो 19- सोनीपत के रोहतक रोड स्थित टाटा स्वर्ण मोटर शोरूम पर परिवार को धनतेरस पर गाड़ी की चाबी