फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympic winners share their experiences

Sonipat News: ओलंपिक विजेताओं ने अनुभव साझा किए

Sun, 31 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 31 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Olympic winners share their experiences
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत में आयोजित ओलंपिक सेमिनार प्रेरणा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। सेमिनार में करीब 200 प्रशिक्षुओं व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। ओलंपिक विजेताओं के अनुभवों से नई ऊर्जा प्राप्त की। सेमिनार में दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल ने युवाओं को अपनी कठिन संघर्ष यात्रा और उपलब्धियों से प्रेरित किया। ओलंपियन तीरंदाज (एथेंस 2004) सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि जीवन में सदैव ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यही ऊर्जा हमें ऊंचाई तक लेकर जाती है। ओलंपियन तीरंदाज (एथेंस 2004) माझी सवाईयान ने कहा कि सफलता केवल पदक तक सीमित नहीं है बल्कि अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्टता की निरंतर तलाश ही सच्चा ओलंपिक भाव है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने खिलाड़ियों को मित्रता, आदर और उत्कृष्टता जैसे ओलंपिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक गौरव रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed