फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympic medalists Neeraj Chopra and Himani Mor will host three receptions 11 months after their wedding.

Sonipat News: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा-हिमानी मोर शादी के 11 माह बाद करेंगे तीन रिसेप्शन पार्टी

Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Olympic medalists Neeraj Chopra and Himani Mor will host three receptions 11 months after their wedding.
फोटो 26- हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में शादी के दौरान ली गई नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर
गन्नौर । ओलंपिक में स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी की जल्द रिसेप्शन पार्टी होगी। इसका आयोजन तीन अलग-अलग दिन किया जाएगा। दोनों परिवारों की ओर से रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इन पार्टियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेता, रिश्तेदार व मित्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


पानीपत के गांव खंडरा निवासी गोल्डन ब्वॉय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा व मूलरूप से सोनीपत के गांव लड़सौली निवासी टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर 7-8 साल से एक दूसरे को जानते थे। उनकी मुलाकात कहां व कैसे हुई यह घरवालों को भी नहीं पता था।
विज्ञापन

दोनों ने परिवार के सामने शादी की बात रखी तो उन्होंने रजामंदी दे दी थी। 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिजोर्ट में दोनोें शादी की थी। शादी में दोनों परिवारों के 66 सदस्य ही मौजूद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नीरज व हिमानी मोर अमेरिका में थे। वहां पर नीरज चोपड़ा खेल का प्रशिक्षण ले रहे थे तो हिमानी अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं।
हिमानी ने अमेरिका की साउथ ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह न्यू हैम्पशायर की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एंड फिटनेस मैनेजमेंट व एचआर मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री ले चुकी हैं।

अब हिमानी मोर के परिजनों ने बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी से रिसेप्शन कार्यक्रम की शुरुआत 25 दिसंबर को होगी। इस दिन नीरज के परिवार की ओर से करनाल स्थित द ईडेन गॉर्डन में पहली रिसेप्शन पार्टी दी जा रही है। कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोग, शुभचिंतक व स्थानीय लोग शामिल होंगे।
27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे खासतौर पर वीआईपी मेहमानों के लिए रखा गया है। इसमें राजनीतिक, सामाजिक व व्यावसायिक जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। रिसेप्शन के लिए नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उन्हें न्योता दिया है।

रिसेप्शन का अंतिम कार्यक्रम 29 दिसंबर को हिमानी के परिवार की ओर से समालखा स्थित द रायल वैनिटीन में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिमानी के मायके पक्ष के रिश्तेदार, मित्र व क्षेत्र के लोग नवदंपती को आशीर्वाद देंगे। तीन दिन तक चलने वाले इन आयोजनों को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है।

फोटो 26- हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में शादी के दौरान ली गई नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर

फोटो 26- हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में शादी के दौरान ली गई नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed