फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Old Delhi-Panipat passenger train timings changed

Sonipat News: पुरानी दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन का समय बदला

Sun, 24 May 2026 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 May 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Old Delhi-Panipat passenger train timings changed
फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन में सवार होती यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रेलवे की ओर से पुरानी दिल्ली से चलकर पानीपत जाने वाले पैसेंजर ट्रेन (64451) के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय 4:40 बजे से 10 मिनट बाद शाम 4:50 बजे चलेगी।
यह ट्रेन सोनीपत रेलवे जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से 9 मिनट बाद शाम 6 बजे पहुंचे। यहां से चलकर यह ट्रेन पानीपत जंक्शन पर 25 मिनट के बाद शाम 7:25 बजे पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए शनिवार से ही नई समय सारिणी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों का कहना है कि समय में बदलाव करना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दिल्ली रेल मंडल का प्रयास रहता है कि वह यात्रियों को बेहतर सुविधा दे। उन्होंने यात्रियों से पैसेंजर ट्रेन की नई समय सारिणी के अनुसार ही स्टेशन पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी की नई समय सारिणी

स्टेशन आगमन प्रस्थान
दिल्ली जं. -- 4:50
सब्जी मंडी 5:04 5:05
दिल्ली आजादपुर 5:11 5:12
आदर्श नगर दिल्ली 5:17 5:18
बादली 5:23 5:24
खेड़ा कलां 5:28 5:29
होलंबी कलां 5:33 5:34
नरेला 5:40 5:41
राठधना 5:47 5:48
हरसाना कलां 5:53 5:54
सोनीपत 6:00 6:01
सांदल कलां 6:08 6:09
राजलू गढ़ी 6:13 6:14
गन्नौर 6:19 6:20
भोड़वाल माजरी 6:25 6:26
समालखा 6:32 6:33
दिवाना 6:39 6:40
पानीपत 7:25 --
वर्जन
पुरानी दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन (64451) सभी स्टेशनों पर अपनी नई समय सारिणी के अनुसार पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए शनिवार से नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। अब ड्यूटी समाप्त करने के बाद दैनिक यात्री आसानी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed