फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   old culture marriage

पुराने जमाने का मोड़ बांधकर दुल्हन लेने आया दूल्हा

Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
old culture marriage
गांव असावरपुर में मोड़ बांधकर बरात लेकर आया दूल्हा। - फोटो : Sonipat
राई। गांव असावरपुर में पानीपत के छदीया से दूल्हा पुराने रीति रिवाज के अनुसार सिर में मोड़ बांधकर पहुंचा। दूल्हा विकास सिर पर प्राचीन मोड़ व सेहरा बांधकर आया तो सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आजकल दूल्हे टोपी पहनकर बरात लेकर आते हैं।
विज्ञापन

गांव छदिया का विकास शर्मा अपनी दुल्हन पूजा को लेने के लिए राई के असावरपुर गांव में पहुंचा। बरात असावरपुर गांव में ऋषि शर्मा के घर आई थी। दूल्हा विकास मोड़ को बांधकर असावरपुर गांव में पहुंचा तो देखने के लिए तांता लग गया। बुजुर्ग महिला कमलेश ने कहा कि उन्हें अपने जमाने की शादियों की याद ताजा हो गई। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि चिटाना गांव से पंडित रामकर्ण कौशिक, धर्मपाल कौशिक, रामरतन कौशिक, जयपाल कौशिक, नरेंद्र कौशिक, देवेंद्र कौशिक, दीपक कौशिक, राहुल कौशिक, लोकेश कौशिक अपने भांजे के लिए मोड़ लेकर आए थे। असावरपुर गांव के हरिप्रकाश आंतिल व पंडित रामेश्वर ने कहा कि उनके गांव में कई साल पहले ऐसे मोड़ बांधकर दूल्हे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed