फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ola cab booked for Delhi airport, looted with weapons

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बुक की ओला कैब, हथियार दिखा लूटी

Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ola cab booked for Delhi airport, looted with weapons
मुरथल स्थित ओमेक्स सिटी के पास ओला कंपनी की कैब बुक करने के बाद दो बदमाशों ने कार, मोबाइल, नकदी और कागजात लूट लिए। बदमाशों ने लोहे का हथियार दिखाकर चालक को काबू करने के बाद मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। वह चालक को घर से सामान लेकर आने के बहाने रेवली के पास सुनसान स्थान पर ले गए थे। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के खानपुर देवली स्थित जेजे कैंप निवासी विजय ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को ओला कैब के रूप में चलाता है। वह मंगलवार को कार लेकर चंडीगढ़ गया था। मंगलवार देर रात जब वह मुरथल के पास पहुंचा तो उसकी डिवाइस पर ओमेक्स सिटी मुरथल से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए कॉल आई। उसे ओमेक्स सिटी के पास दो युवक खड़े मिले। गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें घर से बैग लेकर आने हैं, जिसके चलते वह रेवली गांव की तरफ ले गए। सुनसान स्थान पर जाने के बाद दोनों ने लोहे की नुकीली पत्ती दिखाकर उसे काबू कर लिया और मारपीट कर उसकी गाड़ी लूट ली। साथ ही उसके दो मोबाइल फोन, पर्स जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व नकदी थी उसे भी लूट ले गए। उसने देर रात मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने वीटी कराकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बुधवार सुबह विजय के बयान पर दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
कैब चालक से मारपीट कर व लोहे की पत्ती दिखाकर कार, मोबाइल व पर्स लूट की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कटार सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed