{"_id":"6761d968850d6523ff091537","slug":"officers-will-monitor-420-primary-schools-of-the-district-imposed-duty-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129418-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 420 प्राथमिक विद्यालयों मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी, लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 420 प्राथमिक विद्यालयों मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी, लगाई ड्यूटी
Wed, 18 Dec 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 19 दिसंबर को जिले के 420 प्राथमिक विद्यालयों का अवलोकन किया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। डीईईओ ने सभी को पर्यवेक्षण कार्यक्रम के बेहतर संचालन और सफलता के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। डीईईओ रचना बाना ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसका विद्यार्थियों को फायदा मिला है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से प्राथमिक विद्यालयों में 19 दिसंबर को शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिक्षा अधिकारी एक दिन स्कूल में बिताएंगे। प्रार्थना सभा से स्कूल की छुट्टी होने तक अधिकारी स्कूल में रहकर विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर, दी गई ग्रांट के प्रयोग, सिविल वर्क, अध्यापकों की उपस्थिति, मिड डे मील की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, दी जा रही सुविधाओं और अन्य कार्यों की जांच करेंगे। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में चलेगा।
बैठक में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न करने के बारे में कहा। बैठक की व्यवस्था स्कूल प्राचार्य सुमन बाला ने संभाली। बैठक में एपीसी रूपेंद्र पूनिया, एपीसी डॉ. अतर सिंह, एपीसी अमित भनवाला, जिला गणित विशेषज्ञ नीति, एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा, मंजू बीआरपी, 70 सीआरसी हेड, डाइट फैकल्टी, बीआरपी व एबीआरसी व मिडिल हेड मौजूद रहे।
स्कूल मुखिया बैठक बुलाकर दें निर्देश
डीईईओ रचना बाना ने सभी सीआरसी हैड को निर्देश दिए कि वह बुधवार को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयों के मुखिया की बैठक बुलाएं और इस संबंध में हिदायत दें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवलोकन करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ जाएं।
विज्ञापन
मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट, लिंक किया जारी
शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी सीआरसी हैड, डाइट फैकल्टी, हर स्कूल से दो-दो पीजीटी, एबीआरसी, बीआरपी व मिडिल हेड की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी स्कूलों में एक-एक अधिकारी जाएंगे और स्कूल का अवलोकन करेंगे। एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे। सभी को मुख्यालय की तरफ से जारी लिंक भेज दिया गया है। जिसे ओपन कर अपनी रिपोर्ट अपलोड करेंगे। यह रिपोर्ट सीधी मुख्यालय जाएगी। जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उसका चार्ट भी मुख्यालय भेज दिया है।