{"_id":"68d9825b2300e4a0170a1e56","slug":"officers-should-work-with-a-spirit-of-service-and-not-in-an-authoritative-manner-manohar-lal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143018-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आदेशात्मक नहीं सेवाभाव से करें काम : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आदेशात्मक नहीं सेवाभाव से करें काम : मनोहर लाल
Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित जैन तीर्थ गुप्तिधाम में राष्ट्रमंदिर कामयाब संस्थान का शिलान्य
गन्नौर । भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश की एकता और अखंडता की गारंटी हैं। अधिकारी शासन-प्रशासन की रीढ़ के समान हैं। अधिकारी केवल आदेशात्मक भाव से नहीं बल्कि सेवाभाव से कार्य करें क्योंकि यही राष्ट्र की असली ताकत है।यह बात रविवार को केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल ने कही। मौका था जैन तीर्थ गुप्तिधाम में राष्ट्र मंदिर कामयाब संस्थान का शिलान्यास का
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संस्थान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी तैयार करेगा जिनके अंदर सेवा भाव, संस्कार और देश भक्ति होगी। यहां पढ़ने वाले युवाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं मिलेगा बल्कि ईमानदारी, सदाचार और राष्ट्र सेवा के संस्कार भी सिखाए जाएंगे।
समारोह में केंद्रीय विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश कुमार ने भी शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक देवेंद्र कादियान, निखिल मदान, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व सांसद संजय भाटिया, मेयर राजीव जैन, उपायुक्त सुशील सारवान, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह मंजिला भवन में होंगे 75 कमरे
उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज ने बताया कि संस्थान में जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, आवास व भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। विशेषज्ञों की ओर से उन्हें प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करवाई जाएगी। शुरुआत में छह मंजिला भवन में 75 कमरे बनाए जाएंगे। 52 कमरे विद्यार्थियों के लिए होंगे। यहां 104 प्रतिभागी रह सकेंगे। भवन निर्माण का कार्य करीब डेढ़ साल में पूरा होगा।