फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   officers ignore cm, sonipat

सीएम की घोषणाओं पर खरे नहीं उतरे अफसर

Wed, 07 Sep 2016 11:10 PM IST
sonipat
sonipat Updated Wed, 07 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
officers ignore cm, sonipat
ड्रेन नंबर छह पर सिक्का कालोनी की पुलिया, जिसका आज तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ। - फोटो : amar ujala
भाजपा सरकार के दो साल में सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने में जिला प्रशासन असफल साबित हुआ है। अभी तक 17 घोषणाओं में से मात्र 6 घोषणाएं पूरी हुई हैं। जबकि दो पर मुख्यालय से बातचीत करके कार्य संभव न होने का टैग लग चुका है। सात घोषणाओं पर काम रुक गया है, जिसके बारे में एडीसी एवं सीएम की घोषणाओं को पूरा करवाने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी शिव प्रसाद शर्मा ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर काम रुकने का कारण पूछा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम हुड्डा के दम पर कांग्रेस ने जिले की छह विधानसभा में से पांच में जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को मात्र सोनीपत शहर की सीट मिली थी। भाजपा की खट्टर सरकार ने जिले के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर दो साल में अब तक (गोहाना रैली से पहले) 17 घोषणाएं कर चुके हैं, जिनमें से अब तक मात्र छह घोषणाओं पर काम हुआ है।
विज्ञापन


ये हैं सीएम द्वारा की गई घोषणाओं का लेखा-जोखा
मुख्य मंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं का ब्यौरा इस प्रकार है

ये घोषणाएं हुई पूरी
1: खरखौदा के बॉडी बिल्डर विक्रम को एक लाख रुपये देने की घोषणा।
2. ‘बढ़ेगा हरियाणा’ के तहत राई स्पोर्ट्स स्कूल को एक लाख की घोषणा।
3. सोनीपत-गोहाना रेलवे फ्लाईओवर को डॉ. कृष्ण बवेजा का नाम देना।
4. सोनीपत की सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आया।
5. शहर के विकास के लिए सीएम की घोषणा के तहत आए पांच करोड़।
6. सोनीपत से गोहाना रोड तक वाया महलाना, 210.76 लाख की लागत से काम पूरा

उक्त घोषणाओं पर चल रहा कार्य
1. बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज तक सोनीपत से गन्नौर से सीधे गोहना जाने वाले मार्ग को नए सिरे से बनाना। इस सड़क पर 1437.91 लाख रुपये खर्च होंगे और इसे 12-01-2018 तक का पूरा करना का समय दिया गया है। वहीं इस सड़क का 35 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और 20 प्रतिशत धनराशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. गोहाना के विकास कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये सीएम घोषणाओं के तहत आए हैं, जिसके चलते विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस बजट से 52 विकास कार्य करवाए जाने हैं।

ये काम अधर में लटके  
1. सोनीपत की सिक्का कॉलोनी और धानक बस्ती के बीच ड्रेन नंबर 6 पर नए पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। क्योंकि ड्रेन पर पहले बने पुल को भी नया बनाना है। इस पर 2.62 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाकर रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन सरकार से अभी अप्रूवल नहीं मिली है।
2. केएमपी : कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के काम को दूसरी कंपनी के द्वारा पूरा करवाया जाना है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि, जिस कंपनी को पहले टेंडर दिया गया था उसने 3 सितबंर 2015 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से सर्वे कर पूरी रिपोर्ट दी गई है जिसके बाद पहली कंपनी का टेंडर रद्द कर नई कंपनी को टेंडर देकर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
3. नगर निगम की नई इमारत का निर्माण कार्य रुका हुआ है। क्योंकि नगर निगम की नई इमारत के लिए सेक्टर तीन में 5.33 एकड़ जमीन तय हुई है। निगम ने हुडा को पत्र लिखकर पूछा है कि कितने पैसे जमा करवाए जाने हैं, लेकिन अभी तक हुडा का जवाब नहीं आया है।
4. जीवन विहार और ऋषि कॉलोनी के बीच पुलिया का निर्माण कार्य अटका हुआ है। क्योंकि पुलिया के लिए विभाग के द्वारा 51.13 लाख रुपये मजूर किए है, लेकिन पुलिया की निर्माण से पहले नक्शे एनआईटी से फाइनल रिपोर्ट लेनी अनिवार्य है, जो अभी तक नहीं आई है।
5. सोनीपत शहर में महिला कॉलेज कार्य रुका हुआ है। कॉलेज के लिए सेक्टर 12 मेेें 4.26 एकड़ जमीन मंजूर हुई है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज के निर्माण को लेकर कोई जवाब नहीं आया है।
6. गोहाना में रोहतक-पानीपत बाईपास कार्य रुका हुआ है। क्योंकि सड़क निर्माण पर 408 करोड़ का अनुमान है, जिसका बजट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।  
7. मुरथल विवि में साइंस सीटी का काम भी रुका हुआ है। मामले की फाइल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग चंडीगढ़ के पास भेजा हुआ है। वहां से फाइल अंतिम मंजूरी के लिए रोहतक मंडल कमिश्नर के पास गई हुई है।

ये घोषणाएं हुईं रद्द
1.सोनीपत में 8 हजार भर्ती डीसी रेट पर करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से ही इसे रद्द कर दिया गया है।
2.  सेक्टर 16 में 17 एकड़ में टाउन पार्क बनाने की सीएम की ओर से घोषणा की गई थी, लेकिन हुडा के द्वारा एक लेटर जारी कर मुख्यमंत्री को बताया गया है कि यह कार्य संभव नहीं है जिसके बाद इस घोषणा को रद्द कर दिया गया है।


सीएम के द्वारा की गई 17 घोषणाओं में से 6 को पूरा कर लिया गया है। जिनमें से 2 पर कार्य चल रहा है और 7 पर कार्य रुका हुआ है। जल्द ही सभी घोषणाओं को पूरा करवाया जाएगा। वहीं 2 घोषणाओं को कार्य संभव न होने के कारण रद्द कर दिया है।
- शिव प्रसाद शर्मा, एडीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed