{"_id":"5f4d4e598ebc3e41103b98fa","slug":"office-officer-and-clerk-at-the-bus-station-and-ca-corona-positive-in-electricity-corporation-office-closed-sonipat-news-rtk571398059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर लेखाधिकारी और क्लर्क तो बिजली निगम में सीए कोरोना पॉजिटिव मिलने से ऑफिस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर लेखाधिकारी और क्लर्क तो बिजली निगम में सीए कोरोना पॉजिटिव मिलने से ऑफिस बंद
विज्ञापन
सोनीपत। बस अड्डे पर लेखाधिकारी व बिल्डिंग क्लर्क और बिजली निगम के मॉडल टाउन सब डिविजन कार्यालय में सीए भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके चलते सोमवार व मंगलवार को कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किए गए है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों को अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए अस्पताल में जाकर सैंपल देने को कहा गया है। सोमवार को कार्यालय बंद होने के चलते शिकायतें लेकर आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की सुविधा को देखते हुए दोनों विभागों में कार्यालय बुधवार से दोबारा खोल दिए जाएंगे।
बस पर तैनात लेखाधिकारी व बिल्डिंग क्लर्क की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं बिजली निगम के मॉडल टाउन सब डिविजन कार्यालय में तैनात सीए की कोरोना जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद तीन कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के लिए वहां के अधिकारियों ने सोमवार व मंगलवार को अपने कार्यालय बंद रखने के आदेश दिए। साथ ही कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले हर कर्मचारी को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए। सोमवार को जब लोग दोनों कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान कराने के लिए पहुंचे तो वहां पर कार्यालय बंद मिले। ऐसे में कार्यालय बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच होने के बाद बुधवार से दोबारा कार्यालयों को खोला जाएगा।
लेखाधिकारी व बिल्डिंग क्लर्क की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आ गई थी। जिसके चलते कोरोना से बचने के लिए सोमवार व मंगलवार को कार्यालय बंद रखने के साथ ही कर्मचारियों को अपनी जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-राहुल जैन, जीएम रोडवेज
सीए के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण सोमवार व मंगलवार के लिए कार्यालय बंद किया गया है। बुधवार से कार्यालय खोलकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी।
-सौरभ कुमार, एसडीओ बिजली निगम