{"_id":"69f9d98f01892b25930e4706","slug":"of-the-205-people-examined-27-were-found-to-have-cataracts-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153484-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 205 लोगों की जांच करने पर 27 में मिली मोतियाबिंद की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 205 लोगों की जांच करने पर 27 में मिली मोतियाबिंद की शिकायत
Tue, 05 May 2026 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अग्रवाल धर्मशाला में लगे शिविर के दौरान महिला की आंखाें की जांच करती चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। द महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने 205 लोगों की आंखों की जांच की। 27 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। इनका निशुल्क ऑपरेशन करने के लिए दिल्ली भेजा गया है।
समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि समिति प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को यह शिविर लगाती है ताकि वृद्ध व जरूरतमंद को बिना किसी खर्च के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल ने बताया कि समय-समय पर स्कूलों में भी बच्चों की आंखों की जांच करवाई जाती है।
नेत्र रोगियों को निशुल्क दवा देने के साथ चश्में भी दिए गए। इस मौके पर ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, साहिल मित्तल, विवेक गर्ग, अमन गोयल, दीपक कुमार मौजूद रहे।