{"_id":"6a6b61d43df7937cd904b758","slug":"objections-raised-regarding-the-forms-of-34000-voters-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157891-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 34 हजार मतदाताओं के फार्म में आईं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 34 हजार मतदाताओं के फार्म में आईं आपत्तियां
Thu, 30 Jul 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय कन्या काॅलेज खरखौदा में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त क
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर वीरवार को सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या कॉलेज में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रशिक्षण में नोटिस जनरेशन, नोटिस वितरण, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण और सुनवाई प्रक्रिया समझाई गई। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को नोटिस वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य, नगर पालिका सचिव मनीष, एसआईआर ट्रेनर मुकेश कौशिक, आशीष जैन और चुनाव कानूनगो कृष्ण हुड्डा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गलती : दादा-पोते की उम्र में मात्र 20 वर्ष का अंतर
एसआईआर के दौरान 1 लाख 78 हजार मतदाताओं में से करीब 1 लाख 45 हजार ने गणना प्रपत्र जमा कराए। इनकी जांच में 34 हजार मतदाताओं के फार्म में आपत्तियां मिली हैं। कई मतदाताओं ने 2002 का गलत रिकॉर्ड पेश किया या दादा-पोते की उम्र में मात्र 20 वर्ष का अंतराल पाया गया। कुछ सगे भाई-बहनों के बीच नौ माह से कम का अंतर मिला। वहीं, कई के माता-पिता की शादी 15 वर्ष से कम उम्र में होनी दर्शाई गई। कंप्यूटर पर डेटा मैच न होने पर अब उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा और प्रामाणिकता साबित करनी होगी।